बगहा, मार्च 21 -- नरकटियागंज, हमारे संवाददाता। बीते दो दिनों से नरकटियागंज प्रखंड क्षेत्र के हरपुर सरेह में चहलकदमी कर रहा बाघ शनिवार को बढ़निहार पहुंच गया है। बाघ रामनगर के करीब पहुंच गया है और जंगल की ओर उसका रूख है। वनकर्मियों की टीम उसके मूवमेंट पर नजर रख रही है। शनिवार को हुई बारिश से बाघ को ट्रैक करने में टीम को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कारण बारिश से उसके पगमार्क मिट गये। वन संरक्षक सह क्षेत्र निदेशक गौरव ओझा ने बताया कि बाघ एक वर्ष से कम उम्र का है। यह अपनी मां से बिछड़ गया है। उसकी मां बाघिन को एक-दो शावक और होने की उम्मीद है। उससे ही यह बिछड़ा है। हो सकता है कि वह फिर से अपनी मां से मिल जाय। जंगल में टेरिटरी को लेकर बाघों की भिड़ंत होती है। ऐसे में बाघ दूसरे की टेरिटर में गया तो उसे खतरा हो सकता है। इसको लेकर वनकर्मी सतर्कत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.