मेरठ, जून 12 -- बढ़ते साइबर अपराध ना सिर्फ व्यक्तिगत क्षति के लिए जिम्मेदार हैं बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ी चुनौती हैं। साइबर अपराधो पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस के साथ-साथ जागरुक युवाओं और स्वंयसेवी सस्थाओ को भी आगे आना होगा। श्री वेंक्टेश्वरा संस्थान में यूपी पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में साइबर अपराध के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए शुरू हुई राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा वर्कशॉप में यह बात एसपी अमरोहा एवं कार्यक्रम संयोजक आईपीएस लाखन सिंह यादव ने कही। दो हफ्ते तक प्रस्तावित इस वर्कशॉप में इंजीनियरिंग, साइबर प्रबन्धन, साइबर लॉ से जुड़े यूपी, दिल्ली सहित देशभर के 28 से अधिक राज्य एवं केन्द्रशासित प्रदेशों के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। यह भी पढ़ें- बढ़ते साइबर अपराध राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ी चुनौती साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ अमित दुबे ने ...