धनबाद, अप्रैल 28 -- जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी मुर्मू ने जिले में बढ़ते भ्रष्टाचार को लेकर गंभीर चिंता जताई है। धनबाद में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में पत्रकारों से बात-चीत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार जनता के हित में लगातार बेहतर कार्य करने की कोशिश कर रही है, लेकिन कुछ अधिकारी अपनी मनमानी से योजनाओं की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार केवल किसी एक पक्ष का मुद्दा नहीं है, बल्कि इसे रोकने की जिम्मेदारी सत्ता और विपक्ष-दोनों की समान रूप से बनती है। यदि समय रहते भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो इससे विकास कार्य प्रभावित होंगे और जनता का विश्वास भी कमजोर पड़ेगा। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से अपनी कार्यशैली में सुधार लाने और जनहित को सर्वोपरि रखने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.