बढ़ते बिजली बिल की समस्या को लेकर सौंपा ज्ञापन
बांदा, मई 11 -- अतर्रा। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में किसानों एवं पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर बताया कि अतर्रा विद्युत वितरण उपखंड क्षेत्र में उपभोक्ताओं के बिजली बिल अत्यधिक आ रहे हैं। विशेष रूप से स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं की समस्याएं और बढ़ गई हैं। किसानों का कहना है कि सामान्य उपयोग के बावजूद हजारों रुपये के बिल भेजे जा रहे हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार आर्थिक संकट में हैं। बताया गया कि जब उपभोक्ता मीटर रीडर से अधिक बिल आने की शिकायत करते हैं तो उन्हें विद्युत उपखंड अधिकारी के पास भेज दिया जाता है। वहीं विभागीय कार्यालयों में भी लोगों की समस्याओं का समाधान समय पर नहीं किया जाता। इससे उपभोक्ताओं को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। भाकियू नेताओं ने कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.