रुडकी, मई 22 -- नारसन, संवाददाता। लगातार बढ़ते तापमान का असर अब फसलों पर भी दिखाई देने लगा है। गर्मी बढ़ने के साथ ही फसलों में कीट और बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। किसानों को फसलों को बचाने के लिए कम अंतराल में लगातार सिंचाई करनी पड़ रही है। धान उत्पादकों का कहना है कि धान की फसल के लिए पर्याप्त पानी की आवश्यकता होती है, लेकिन बारिश नहीं होने से परेशानी बढ़ रही है। किसानों के अनुसार बारिश के अभाव में फसलों पर कीटों का हमला भी बढ़ता जा रहा है। पिछले कई दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिसका सीधा असर खेती पर पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...