गया, मार्च 9 -- जिले में इस वर्ष गेहूं की फसल पर मौसम की बेरुखी का असर पड़ने की आशंका जतायी जा रही है। अचानक बढ़ते तापमान और मौसम के बदलते मिजाज से गेहूं के दानों के भराव की क्षमता प्रभावित हो सकती है, जिससे उपज में कमी आने की संभावना है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि जिले में गेहूं की फसल करीब तैयार होने की स्थिति में है। बदलते मौसम के बीच ओलावृष्टि व वर्षा होती है तो फसल को नुकसान की आशंका बढ़ती है। जिले में रबी विपणन मौसम 2025-26 के तहत करीब एक लाख एक हजार 104 हेक्टेयर भूमि में गेहूं की खेती की जा रही है। इस वर्ष जिले में लगभग तीन लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। हालांकि मौसम के मौजूदा रुख को देखते हुए किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि अचानक तापमान में बढ़ोतरी होने से गेहूं के दाने पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.