हाथरस, जून 27 -- भीषण गर्मी में जहां आमजनमानस परेशान है,तो वहीं स्कूली बच्चों का हाल बेहाल हो गया है। बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य शुरु हो गया। ग्रामीण अंचल के तमाम विद्यालय ऐसे हैं जहां दोपहर में बिजली सप्लाई न आने के कारण विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। तापमान 47 डिग्री के आसपास पहुंच चुका है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत लाखों नन्हे-मुन्ने बच्चों की स्थिति पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है। विद्यालयों में बिजली कनेक्शन अवश्य हैं, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों की वास्तविकता यह है कि कई स्थानों पर बिजली की आपूर्ति बेहद सीमित और अनियमित रहती है। यह भी पढ़ें- बढ़ते तापमान में बिन बिजली पसीने से नौनिहाल परेशान बच्चों को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक वि...