मुजफ्फर नगर, अप्रैल 28 -- मुजफ्फरनगर दिन प्रतिदिन तापमान बढ़ता जा रहा है और ऐसे में बिजली रानी भी खेल दिखा रही है। शहर और देहात क्षेत्र के कुछ बिजलीघरों से जमकर बिजली कटौती हो रही है। बिजली कटौती के कारण लोग काफी हलकान है। रात्रि में कई बार बिजली के कट लग रहे है। ऐसे में लोगों की नींद भी पूरी नहीं हो रही है। गर्मी में मच्छर भी लोगों को सता रहे है।भीषण गर्मी में पावर कॉरपोरेशन के अधिकारी उपभोक्ताओं को लगातार आपूर्ति देने का प्रयास कर रहे है, लेकिन ओवरलोड हो रहे बिजलीघरों से आपूर्ति बार-बार प्रभावित हो रही है। शहरी क्षेत्र में 24 घंटे आपूर्ति देने का प्रावधान है, लेकिन शहर को करीब 19 से 20 घंटे ही बिजली सप्लाई मिल पा रही है। यह भी पढ़ें- सूरज ने तरेरी आंखे तो बिजली व्यवस्था हुई 'फ्यूज' तापमान बढ़ने के साथ बिजली की डिमांड भी 25 से 30 प्रतिशत...