बढ़ते तापमान को देखते हुए पेयजल सहित अन्य सुविधाओं पर रखे नजर
चंदौली, अप्रैल 22 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू रेल मंडल कार्यालय सभागार में बुधवार को डीआरएम उदय सिंह मीना की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें अप्रैल माह से ही बढ़ते तापमान एवं ग्रीष्मकालीन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा तथा सुचारु रेल परिचालन सुनिश्चित करने को लेकर समीक्षा की गई।डीआरएम ने ग्रीष्मकाल के दौरान यात्रियों एवं रेलकर्मियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी संबंधित विभागों को सतर्क, सक्रिय एवं समन्वित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंडल के सभी स्टेशनों पर पेयजल व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखी जाए तथा नल, जलटंकी, पंप, पाइपलाइन सहित समस्त जल संरचनाओं को पूर्णतः कार्यशील रखा जाए, जिससे यात्रियों एवं कर्मचारियों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो सके। यह भी पढ़ें- अधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.