जमुई, मई 25 -- जमुई । कार्यालय संवाददाता जिले में लगातार बढ़ते तापमान, हीट वेव और संभावित सुखाड़ की स्थिति के बीच आम जनता को हर संभव राहत पहुंचाने और पूर्व तैयारियों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन जमुई पूरी सक्रियता से कार्य कर रहा है। इसी सिलसिले में जिले की व्यवस्थाओं और प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लेने के लिए जमुई जिले के प्रभारी सचिव डॉ. कौशल किशोर ने बीते जमुई जिला का भ्रमण किया। उनके आगमन पर जिला पदाधिकारी श्री नवीन ने प्रभारी सचिव का बुके देकर आत्मीय स्वागत किया, जिसके उपरांत उन्हें जिला पुलिस बल द्वारा 'गार्ड ऑफ ऑनर' की सलामी दी गई। इसके तत्काल बाद आयोजित एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में जिला पदाधिकारी ने जिले की भौगोलिक स्थिति, पेयजल की उपलब्धता और गर्मी जनित चुनौतियों से निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा अब तक की गई ...