गाज़ियाबाद, दिसम्बर 9 -- दिक्कत - ठंड और कोहरे के चलते लंबी दूरी के साथ एक्सप्रेस पैसेंजर ट्रेन विलंब से गाजियाबाद स्टेशन आ रही - ट्रेन की रफ्तार पर ब्रेक लगने से यात्री परेशानी, नौकरी पेशा लोगों को अन्य विकल्पों का लेना पड़ रहा सहारा गाजियाबाद, संवाददाता। बढ़ती सर्दी का असर अब ट्रेन संचालन पर भी दिख रहा है। गाजियाबाद स्टेशन पर ट्रेन देरी से पहुंच रही हैं। ट्रेन के विलंब से आने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। उन्हें ठंड में प्लेटफार्म पर अतिरिक्त इंतजार करना पड़ रहा है। कई यात्री दूसरे विकल्पों का भी सहारा ले रहे हैं। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से रोजाना करीब 400 ट्रेन गुजरती है। इनमें से करीब 200 ट्रेन का ठहराव स्टेशन पर है। इसकी वजह से रोजाना बड़ी संख्या में यात्री ट्रेन से अपने गंतव्य तक जाने के लिए आते हैं। नौकरी करने के लिए दिल्ली जान...