सीवान, फरवरी 13 -- 8.65 किलोमीटर की पट्टी पर पूरे जिले का ट्रैफिक लोड निर्भर है। छोटपुर की तरफ से आने वाले वाहन हो या चांप ढाला से गुजरने वाली गाड़ियां, सबको इसी रास्ते का सहारा लेना पड़ता है। सड़क के लेफ्टआउट रह जाने के कारण वाहनों को गुजरने के लिए पर्याप्त स्पेस नहीं मिलता। लोग कहते हैं कि व्यापारिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण होने के बावजूद इस सड़क की उपेक्षा जिले के आर्थिक विकास को भी बाधित कर रही है, इसलिए चौड़ीकरण जरूरी है। पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि पूर्व से ही चौड़ीकरण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है, स्वीकृति मिलने के बाद अतिक्रमण हटेगा तब कार्य हो पाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.