बढ़ते गंगा के जलस्तर से लालाखेड़ा-दूलीखेड़ा में बढ़ी परेशानी
उन्नाव, अगस्त 25 -- बीघापुर। तहसील क्षेत्र में गंगा और पांडु नदी के बीच बसे लालाखेड़ा व दूलीखेड़ा गांवों में गंगा का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। नदी का पानी धीरे-धीरे गांवों के आसपास और दर्जनों मजरों के किनारे पहुंचने लगा है। शमशान घाट के चारों ओर पानी भर जाने से ग्रामीणों को सड़क किनारे अंतिम संस्कार करने को मजबूर होना पड़ रहा है। चारागाह क्षेत्र में भी पानी भरने से पशुओं के लिए चारे का संकट खड़ा हो गया है। ग्राम प्रधान श्रीकृष्ण यादव ने बताया कि तहसील प्रशासन की ओर से व्यवस्थाओं को लेकर किए जा रहे दावे अभी धरातल पर नजर नहीं आ रहे हैं। दूलीखेड़ा निवासी वीरेंद्र यादव, आशीष यादव ने बताया कि गंगा किनारे बोई गई सब्जियों की फसल पानी में डूबकर नष्ट हो गई है। करेला, भिंडी और टिंडा की फसल पूरी तरह खराब हो चुकी है। लंबे समय तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.