जमशेदपुर, अप्रैल 12 -- शहर में बढ़ते अपराध और बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर शनिवार को पूर्वी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस कमेटी ने वरीय पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर गहरी चिंता जताई। संगठन ने कहा कि हाल के दिनों में हत्या, चाकूबाजी और चापड़बाजी जैसी घटनाओं में इजाफा हुआ है। प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। अगर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो स्थिति गंभीर हो सकती है। संगठन ने शहर में नशीले पदार्थों की बिक्री, अवैध सट्टा और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की। साथ ही, चापड़बाजी की बढ़ती घटनाओं पर नियंत्रण के लिए अभियान चलाने की अपील की। एसपी सिटी ने आश्वासन दिया कि हर थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया जाएगा। सख्त कदम उठाए जाएंगे। युवा कांग्रेस ने कहा कि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.