मुजफ्फरपुर, जून 16 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर में बढ़ते अपराध और व्यवसायियों की हत्या को लेकर मंगलवार को उत्तर बिहार वाणिज्य एवं उद्योग परिषद का प्रतिनिधिमंडल परिषद अध्यक्ष श्याम सुंदर भीमेसरिया के नेतृत्व में एसएसपी से मिलकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में महामंत्री प्रमोद जाजोदिया, सज्जन शर्मा, महेंद्र तुलस्यान थे।परिषद अध्यक्ष ने एसएसपी को कहा कि शहर में लगातार बढ़ रही हत्या, लूट, रंगदारी, चोरी की वारदात से व्यवसायी दहशत में हैं। वे अपनी दुकान चलाने, आवागमन तथा आर्थिक गतिविधियों में असुरक्षा अनुभव कर रहे हैं। इसका प्रतिकूल प्रभाव कारोबार पर पड़ रहा है। उन्होंने अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने और बाजार क्षेत्र में पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की। यह भी पढ़ें- बढ़ते अपराध पर एसएसपी से मिला चैंबर का प्रतिनिधिमंडल, ...