बोकारो, फरवरी 14 -- बोकारो, प्रतिनिधि। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित रांची में राज्य के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहु से मिल कर बोकारो में महिलाओं सहित आम लोगों के साथ लगातार घट रही अपराधिक घटनाओं से अवगत कराया और इन पर नियंत्रण के लिए आवश्यक पहल करने के लिए ज्ञापन दिया। कुमार अमित ने दोनों नेताओं को बताया कि बोकारो में महिलाओं सहित आम जनता भय के माहौल में जीवन बिता रही हैं। महिलाएं घर से लगातार ग़ायब हो रहीं हैं। कुछ दिनों बाद ग़ायब महिलाओं की संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिल रही हैं। इससे आम महिलाएं बच्चों को घर से निकलने में सोचना पड़ रहा है। घर से बाहर रहने पर परिजन अनहोनी की आशंका से भयभीत रह रहे हैं। बच्चा चोर सहित अन्य अपराधियों के संदेह पर समाज में भीड़ द्वारा अपरिचितों को निशाना बनाया ज...