रिषिकेष, मई 15 -- उत्तराखंड में बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार को लेकर राज्य आंदोलनकारियों ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने चेताया कि अपराधियों और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। शुक्रवार को आईएसबीटी परिसर स्थित शहीद स्मारक भवन में राज्य आंदोलनकारियों ने बैठक आयोजित की। शहीद स्मारक समिति के अध्यक्ष डीएस गुसाईं ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों की शहादत की बदौलत ही उत्तराखंड राज्य का गठन हो पाया, लेकिन राज्य गठन के 26 वर्ष पूर्ण होने के बाद भी राज्य आंदोलन के शहीदों को सही सम्मान नहीं मिल पाया है। उन शहीदों ने जिस प्रकार के राज्य का सपना देखा था, वह सपना आज भी अधूरा ही है। राज्य के मंत्री अपने आप में मस्त है, उन्हें जनता से कोई लेना देना नहीं है। उत्तराखंड में जगह जगह जमीनों पर कब्जा, हत्या, रेप जैसी वारदातें...