देहरादून, अप्रैल 2 -- उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राजधानी में आपराधिक घटनाओं व फायरिंग में रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की हत्या के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने मांगों संबंधित ज्ञापन जिला आबकारी अधिकारी को सौंपा। गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव लक्की राणा के नेतृत्व में कांग्रेस वर्करों ने जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। लक्की राणा ने कहा कि राजधानी में लगातार बढ़ते अपराध, युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति और फायरिंग में रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की हत्या ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप लगाया कि देर रात तक अनियंत्रित रूप से बार, पब क्लब संचालित हो रहे हैं लेकिन जिम्मेदार सो रहे हैं। कहा कि यदि कानून व्यवस्था को लेकर जल्द कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.