बदायूं, अप्रैल 15 -- भारतीय हलधर किसान यूनियन की कैंप कार्यालय पर बैठक में पदाधिकारियों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाये। कहा क्षेत्र में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है, जिससे आमजन में भय का माहौल है। यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही अपराधों पर अंकुश नहीं लगाया गया तो संगठन उच्च अधिकारियों से मुलाकात कर कड़ी कार्रवाई की मांग करेगा। साथ ही जरूरत पड़ने पर धरना-प्रदर्शन भी किया जाएगा। राष्ट्रीय महासचिव अवधेश लड्डा, मंडल अध्यक्ष टीटू जैन, जिला अध्यक्ष राहुल सोलंकी, जिला प्रवक्ता अजीत गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष नरेश चंद्र और व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष चंद्रसेन माहेश्वरी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.