गोड्डा, जनवरी 6 -- गोड्डा। जिले में लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों के दुर्घटना का शिकार होने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। सड़क पर हो रही मौतों और गंभीर चोट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से एनएच के समीप अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अशोक प्रियदर्शी के नेतृत्व में व्यापक सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में पुलिस उपाधीक्षक कुमार गौरव, नगर थाना प्रभारी दिनेश महली तथा महिला थाना प्रभारी गुलाब किस्पोट्टा की सक्रिय मौजूदगी रही। अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने एनएच से गुजरने वाले बाइक चालकों, कार चालकों, ऑटो और मालवाहक वाहनों को रोककर उनसे संवाद किया और सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया। एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी ने मौके पर वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.