बढ़ती महंगाई को लेकर बिफरे सपाई, नौतनवा में किया प्रदर्शन
महाराजगंज, मई 25 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। समाजवादी पार्टी ने सोमवार को प्रदेश में बढ़ती महंगाई, अघोषित बिजली कटौती एवं पेट्रोल पंपों पर डीजल के लिए जूझ रहे किसानों की समस्या को लेकर तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। सपा नेताओं ने राज्यपाल को संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम नवीन प्रसाद को सौंप कर समाधान की मांग की। धरना प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने जमकर प्रदेश सरकार की नीतियों पर हमला बोला और सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। सपाइयों ने मांग की कि बढ़ती महंगाई को तत्काल नियंत्रण किया जाए और डीजल-पेट्रोल की उपलब्धता सुनिश्चित कर किसानों को राहत दी जाए। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव बैजू यादव के नेतृत्व में पहुंचे सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सरकार पर हमला बोला। यह भी पढ़ें- आज बदहाल विद्युत व्यवस्था को लेकर सोहावल तहसील का होगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.