देवघर, मई 17 -- देवघर। शहर के टावर चौक पर शनिवार को देवघर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राजेंद्र दास के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नीट पेपर लीक मामला, लगातार बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस एवं खाद्य तेल की कीमतों में हो रही बेतहाशा वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया गया। यह भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ भाकपा माले का प्रदर्शन, पीएम का पुतला दहनविरोध का कारण मौके पर प्रदेश महासचिव डॉ. मुन्नम संजय ने कहा कि देश में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। नीट पेपर लीक जैसी घटनाओं ने छात्रों एवं अभिभावकों का विश्वास तोड़ा है। वहीं दूसरी ओर पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और खाद्य तेल की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम ...