बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार को लेकर तहसील पहुंचे सपाई
मैनपुरी, जून 11 -- तहसील में सपा के कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। गुरुवार की दोपहर सपा के दर्जनों कार्यकर्ता हाथों में झंडा लेकर क्षेत्रीय विधायक इं. बृजेश कठेरिया तथा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य की अगुवाई में सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर पहुंचे। विधायक इं. बृजेश कठेरिया और जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य ने एसडीएम गोपाल शर्मा को देश में बढ़ती महंगाई, एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी, और नीट पेपर लीक जैसी गंभीर समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि प्रदेश में दलित उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही हैं और भाजपा समर्थित भू-माफिया द्वारा जमीनों पर अवैध कब्जे किए जा रहे हैं, जिन पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार को ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.