बढ़ती महंगाई और गैस की बढ़ती कीमत के खिलाफ विधानसभा के बाहर प्रदर्शन में विधायक संजीव सरदार रहे शामिल
घाटशिला, मार्च 13 -- पोटका । बढ़ती महंगाई और घरेलू गैस (एलपीजी) की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में झारखंड विधानसभा के बाहर पोटका के विधायक संजीव सरदार ने अन्य विधायक साथियों के साथ शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ झारखंड के सत्ता पक्ष द्वारा किया गया, जिसमें महंगाई और गैस की कीमतों को लेकर सरकार को घेरा गया। महंगाई से आम जनता परेशान हाल है और इसको ले कर हो रहे प्रदर्शन के दौरान विधायक संजीव सरदार ने कहा कि रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी और उसके बावजूद भी गैस सिलेंडर नहीं मिल पाने से आम जनता, खासकर गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महंगाई के कारण घरेलू बजट पर सीधा असर पड़ रहा है और लोगों के लिए रसोई चलाना मुश्किल होता जा रहा है। विधायक सरद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.