गुमला, जनवरी 8 -- गुमला, प्रतिनिधि । जिले में लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहरी ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। ठंड की मार सिर्फ घरों तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि मजदूरों की रोजी-रोटी पर भी असर पड़ा है। सुबह से काम की तलाश में शहर के विभिन्न इलाकों में जुटने वाले मजदूर अक्सर खाली हाथ लौटने को मजबूर हो रहे हैं। जिला मुख्यालय के पालकोट रोड स्थित स्टेट बैंक के समीप सुबह-सुबह कोसों दूर से आने वाले मजदूर राजमिस्त्री और लेबर काम की तलाश में जुटते हैं, परंतु ठंड और कनकनी के कारण ग्रामीण मजदूर अपने घरों से देर से निकल पाते हैं। इसके अलावे शहर के लोग ठंड की वजह से निर्माण कार्य या घर के अन्य काम शुरू नहीं कर रहे हैं। जिससे मजदूरों को काम नहीं मिलता। जिससे रोजाना ढाई सौ तीन मजदूर काम नही मिलने के कारण मायूस हो कर अपने घर लौट जाते हैं। जिले में यह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.