भागलपुर, दिसम्बर 30 -- लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए जगदीशपुर प्रखंड के कई जगहों पर सीओ के आदेश पर अलाव जलाया गया। इस दौरान सोमवार को जगदीशपुर बाजार, अस्पताल चौक, पुरैनी बाजार, बलुआचक सहित कई जगहों पर अलाव जलाया गया। जिससे बाजार गए लोगों को आग सेंककर ठंड से थोड़ी राहत महसूस हुई। वहीं सीओ सतीश कुमार ने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि अन्य जगह जहां भी अलाव जलाने की जरूरत है, वहां तुरंत लकड़ी की व्यवस्था की जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.