हजारीबाग, मार्च 2 -- हजारीबाग। हमारे प्रतिनिधि सोमवार को डीआईजी अंजनी कुमार झा ने पुलिस अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक आयोजित कर सदर क्षेत्र में बढ़ती छिनतई एवं गहना लूट की घटनाओं पर कड़ा संज्ञान लिया। बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया गया कि हाल के महीनों में घटित सभी मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए और संगठित आपराधिक गिरोहों के विरुद्ध समन्वित अभियान चलाया जाए। बैठक में अमित आनंद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) ने विगत दो महीनों के दौरान घटित घटनाओं की जानकारी दी। इन मामलों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए डीआईजी ने लंबित कांडों में शीघ्र चार्जशीट दाखिल करने, तकनीकी साक्ष्य एकत्र करने और पीड़ितों को न्याय दिलाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। डीआईजी ने विशेष रूप से संगठित गिरोहों की पहचान कर उनके नेटवर्क को ध्वस्त करने पर ज...