औरंगाबाद, मई 7 -- एसआईटी गठन की मांग, लोगों से सतर्क रहने और पुलिस को सूचना देने की अपील फोटो- 7 मई एयूआर 2 कैप्शन- गुरुवार को पीड़ित परिवार से जानकारी लेते पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह एवं अन्य अंबा, संवाद सूत्र। जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने चिंता जताई है। यह भी पढ़ें- सराय‌इनायत पुलिस चोरी की नहीं दर्ज कर रही रिपोर्टचोरी की घटनाओं पर चिंता उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में जिले में कई बड़ी चोरी की घटनाएं हुई हैं, जिनमें लाखों और करोड़ों रुपये के आभूषण व नगदी की चोरी हुई है। इन घटनाओं का अब तक खुलासा नहीं होना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। गुरुवार को अंबा चौक के समीप हुई एक बड़ी चोरी की घटना के पीड़ित परिवार से मुलाकात करने पहुंचे पूर्व सांसद ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई ...