हजारीबाग, मई 23 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। पुराना धरना स्थल के समीप खतियानी परिवार की बैठक अशोक राम की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए महासचिव मोहम्मद हकीम ने कहा कि हजारीबाग में रेलवे स्टेशन बनने और ट्रेनों के परिचालन शुरू होने के बावजूद स्थानीय लोगों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हजारीबाग का प्रमुख व्यापारिक संपर्क कोलकाता से है, लेकिन वहां के लिए सीधी रेल सुविधा उपलब्ध नहीं होने से लोगों और व्यापारियों को परेशानी हो रही है। उन्होंने रेल मंत्रालय से हजारीबाग से कोलकाता तक सीधी ट्रेन चलाने की मांग की। बैठक में पेट्रोल, डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों पर भी चिंता जताई गई। वक्ताओं ने कहा कि हजारीबाग कोयला क्षेत्र होने के बावजूद कोल डिपो बंद रहने से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों से प...