बांका, अप्रैल 23 -- बांका, नगर प्रतिनिधि -: जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिससे दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को खूब परेशान किया। खासकर दोपहर के समय चल रही लू के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और लोग घरों में दुबके रहने को मजबूर हो गए। जिले में मौसम का यह बदला हुआ मिजाज जिलेवासियों की कठिन परीक्षा ले रहा है। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण लोग जरूरी कामों को जल्दी निपटाने की भरसक कोशिश करते हैं, मगर दोपहर होते-होते स्थिति और गंभीर हो जाती है, जब पछुआ हवा करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है, जो गर्मी में खासा इज़ाफ़ा कर देती है।वहीं, यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी और लू से ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.