गया, फरवरी 28 -- गया जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान ने रबी की मुख्य फसल गेहूं पर सीधा नकारात्मक असर डालना शुरू कर दिया है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार गेहूं की बेहतर वृद्धि के लिए 20 से 25 डिग्री सेल्सियस तापमान उपयुक्त माना जाता है। इससे अधिक तापमान होने पर दाने भरने की प्रक्रिया प्रभावित होती है, जिससे उत्पादन में गिरावट तय मानी जा रही है। अचानक बढ़ी गर्मी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम में बदलाव से बालियां कमजोर पड़ रहीं कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि तापमान में हर एक डिग्री सेल्सियस वृद्धि से गेहूं की उपज लगभग पांच से आठ प्रतिशत तक घट सकती है। विशेष रूप से फूल आने और दाना भरने के समय तेज गर्मी से पौधा समय से पहले पकने लगता है। इससे दाने छोटे और कमजोर रह जाते हैं। किसान मिथिलेश शर्मा बताते हैं कि मौसम के असामान्य बदलाव से बालियां क...