हल्द्वानी, मई 24 -- हल्द्वानी। कुमाऊं क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहे तापमान के कारण बच्चों में हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी की बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. गुंजन नगरकोटी ने अभिभावकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। डॉ. नगरकोटी के अनुसार, हीट स्ट्रोक एक गंभीर स्थिति है जिसमें शरीर का तापमान अत्यधिक बढ़ जाता है। हीट स्टोक में तेज बुखार, पसीना बंद होना, कमजोरी, चक्कर, उल्टी, सिरदर्द, बेचैनी और बेहोशी होती है। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों में चिड़चिड़ापन और सुस्ती भी दिख सकती है। उन्होंने सुझाव दिया कि बच्चों को दोपहर की तेज धूप में बाहर न खेलने दें। उन्हें पर्याप्त पानी, नींबू पानी, छाछ, ओआरएस व नारियल पानी पिलाएं। हल्के, ढीले सूती कपड़े पहनाएं और बाहर जाते समय सिर ढककर रखें। लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की सल...