गोड्डा, अप्रैल 20 -- गोड्डा निज प्रतिनिधि । बढ़ती गर्मी के मौसम को देखते हुए जिले में आगजनी की घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। इसे लेकर फायर स्टेशन ऑफीसर गोड्डा गौरीशंकर सिंह ने आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि तेज गर्मी और लापरवाही के कारण घरों, दुकानों, खेतों तथा गोदामों में आग लगने की घटनाएं बढ़ सकती हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि बिजली के खराब तार, गैस सिलेंडर, चूल्हा, ज्वलनशील पदार्थ एवं सूखी घास-फूस के पास विशेष सावधानी बरतें। घर से बाहर निकलते समय बिजली उपकरण बंद रखें और बच्चों को माचिस जैसी वस्तुओं से दूर रखें। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य संस्थानों में आग पर काबू पाने के लिए मॉकड्रिल फायर स्टेशन ऑफीसर ने बताया कि किसी भी प्रकार की आगजनी की स्थिति में तुरंत फायर स्टेशन के नंबर 91 93049 53445 पर कॉल कर सूचना दें, ताकि दमकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.