बढ़ती गर्मी को लेकर नप ने शहर में 10 स्थानों पर लगाए प्याऊ
बांका, अप्रैल 25 -- बांका, एक संवाददाता। शहर में बढ़ती गर्मी को देखते हुए आमजन को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से नगर परिषद द्वारा 10 प्रमुख स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था की गई है। इन स्थानों पर राहगीरों, आम लोगों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। नप कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रानंदन ने बताया कि शहर के प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों कटोरिया बस स्टैंड, गांधी चौक, आजाद चौक, समाहरणालय गेट, डीएम कोठी चौक, शिवाजी चौक, भागलपुर बस स्टैंड, विजयनगर चौक, अलीगंज ठाकुरबाड़ी के समीप तथा सदर अस्पताल परिसर में ये प्याऊ लगाए गए हैं। नगर परिषद के अधिकारियों के अनुसार, गर्मी के मौसम में पेयजल की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी व्यक्ति को प्यास से परेशान न होना पड़े। यह भी पढ़ें- बढ़ती गर्मी को लेकर नप न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.