मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता बढ़ती गर्मी के बीच नगर निगम के स्तर से 20 प्रमुख स्थानों या चौराहों पर प्याऊ की व्यवस्था की गई है। इन जगहों पर खास डिजाइन वाले स्टैंड में घड़ा के साथ ग्लास को भी रखा गया है, ताकि प्यासे लोगों को पानी मिल सके। इनमें लक्ष्मी चौक, इमलीचट्टी बस स्टैंड, सरैयागंज टावर, कल्याणी चौक, अखाड़ाघाट, बनारस बैंक चौक, पानी टंकी चौक, स्टेशन रोड में निगम कार्यालय गेट, मिठनपुरा चौक, अघोरिया बाजार (मंदिर के पास), रामदयालू चौक, छाता चौक (नाला के पास), माड़ीपुर चौक, एलएस कॉलेज गेट, कलमबाग चौक, पक्की सराय चौक, पीएनटी चौक, धर्मशाला चौक (मंदिर के पास), ब्रह्मपुरा चौक और जूरन छपरा (मंदिर के पास) शामिल है। वहीं, नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए शहर में विभिन्न चौक-चौराहों पर प्याऊ ...