औरंगाबाद, अप्रैल 7 -- राज्य में बढ़ती गर्मी और लू की आशंका को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों और सरकारी विद्यालयों के संचालन समय में व्यापक बदलाव किया गया है। समाज कल्याण विभाग के निर्देशानुसार आंगनबाड़ी केंद्रों का समय 1 अप्रैल से ही परिवर्तित कर दिया गया है। अब सभी आंगनबाड़ी केंद्र सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित हो रहे हैं। पहले ये केंद्र दिन के सामान्य समय में संचालित किए जाते थे, लेकिन तापमान में लगातार वृद्धि और लू के खतरे को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। शिक्षा विभाग ने भी सरकारी विद्यालयों के समय में बदलाव करते हुए 6 अप्रैल से नया समय लागू कर दिया है। अब सभी सरकारी स्कूल सुबह 6:30 बजे से 12:30 बजे तक संचालित किए जा रहे हैं। इससे पहले विद्यालय सामान्य समय पर चलते थे, जिससे बच्चों को दोपहर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.