मेरठ, मई 21 -- बढ़ती गर्मी के बीच गन्ना फसल में कीटों का प्रकोप पूर्व से अपेक्षाकृत अधिक देखने से किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। शुरुआती मौसम में बदलाव के चलते किसानों को अच्छी पैदावार की उम्मीद थी, लेकिन गन्ने की फसल में बढ़ते कीट आक्रमण ने चिंता बढ़ा दी है। कीटों के प्रकोप के चलते बीते सत्र में भी गन्ने की पैदावार में लगभग 15 प्रतिशत कम उत्पादन दर्ज किया गया। कीटो के प्रकोप से घटती पैदावार को लेकर किसान और चीनी मिल प्रबंधन परेशान हैं। मिल प्रबंधन द्वारा किसानों को समय समय पर बचाव की टिप्स देते हुए अनुदान पर बचाव के लिए सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। यह भी पढ़ें- बढ़ती गर्मी के बीच बढा गन्ने की फसल में कीटों का हमला गन्ना विशेषज्ञ डॉ. प्रणव राणा ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बड़े क्षेत्रफल पर गन्ने की खेती होती है, जिसकी पेराई चीनी...