कन्नौज, मार्च 26 -- कन्नौज। मध्य-पूर्व में जारी युद्ध का असर अब जिले में साफ दिखाई देने लगा है। गैस की बढ़ती कीमतों और रोजगार पर पड़े संकट के कारण दूसरे राज्यों में काम कर रहे मजदूर बड़ी संख्या में वापस लौट रहे हैं। अब तक करीब एक हजार प्रवासी मजदूर घर लौट चुके हैं और यह सिलसिला लगातार जारी है।ये मजदूर विदेशों से नहीं, बल्कि गुजरात, हरियाणा, दिल्ली, कोलकाता और तमिलनाडु जैसे राज्यों में काम कर रहे थे। इनमें से अधिकांश प्लास्टिक के सामान बनाने वाली फैक्ट्रियों में कार्यरत थे, जबकि कई होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में नौकरी कर रहे थे। लौटे मजदूरों के अनुसार गैस की बढ़ती कीमतें उनकी सबसे बड़ी समस्या बन गईं। फैक्ट्रियों में काम घटने या बंद होने के साथ ही खाना बनाने और रहने के खर्च में भारी बढ़ोतरी हो गई। कई जगह गैस कनेक्शन नहीं मिलने से उन्हें महंग...