नई दिल्ली, जुलाई 5 -- आलोक जोशी,वरिष्ठ पत्रकार महंगाई कम हो रही है या नहीं? यह इस वक्त का सबसे बड़ा सवाल है। सिर्फ भारत में नहीं, दुनिया भर में। मध्यवर्ग की जेब पर तो महंगाई भारी पड़ ही रही है। कुछ ही महीने पहले की बात है, जब पूरी दुनिया को लग रहा था कि महंगाई से निजात मिल रही है, तभी अचानक अमेरिका ने ईरान पर हमला बोल दिया और महंगाई का जिन्न आजाद हो गया। कच्चे तेल व गैस के दामों में आग लगी और महंगाई का कुचक्र तेजी से घूमने लगा। युद्ध खत्म होने, शांति लौटने के किस्से में भी जिस तरह से नए-नए मोड़ आ जा रहे हैं, जिससे आगे भी आशंका कम होती नहीं दिख रही। हालांकि, एक बार फिर दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि महंगाई फिलहाल बेकाबू नहीं होने जा रही। महंगाई की सबसे बड़ी खासियत शायद यही है कि वह कभी पूरी तरह जाती नहीं, बस भेस बदल ले...