नई दिल्ली, अगस्त 14 -- भारत की स्वतंत्रता आज पूरे विश्व के लिए प्रेरणा है। जब भारत की स्वतंत्रता की बात होती है, तब अनायास एक ब्रिटिश प्रधानमंत्री की नकारात्मक टिप्पणी की याद आती है। उस प्रधानमंत्री की भविष्यवाणी एक क्षणिक उद्गार भर साबित होकर रह गई और भारत अपनी आजादी की यात्रा में बहुत आगे निकल आया है। बांटने और बिखेरने की तमाम साजिशों के बावजूद यह देश भारत, जिसे इंडिया के नाम से भी दुनिया जानती है, अपने मुकम्मल वजूद के साथ कायम है। आज इस मुकाम पर ब्रिटेन से अगर हम तुलना करें, तो भारतीय अर्थव्यवस्था उसे कड़ी टक्कर दे रही है। भारत हाल ही में ब्रिटेन से आगे निकल गया था, लेकिन वैश्विक अर्थव्यवस्था में उथल-पुथल के चलते उसकी रफ्तार कुछ घटी है, पर दोनों देश एक-दूसरे को कड़ी प्रतिस्पर्द्धा दे रहे हैं। हम ब्रिटेन के मुकाबले में कोई यूं ही नहीं प...