देहरादून, जनवरी 8 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस ने बंद घरों को निशाना बनाने वाले जम्मू-कश्मीर के शातिर अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। कोतवाली नगर पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 18 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर और मूर्तियां बरामद की हैं। पकड़े गए आरोपियों में से एक पौड़ी जिले का गैंगस्टर भी है। आरोपी बढ़ई और लकड़ी काटने के काम करने के बहाने कॉलोनियों में घूमकर रेकी करते थे। लक्खीबाग चौकी क्षेत्र के चंदननगर तिराहा निवासी गोपाल अग्रवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती चार जनवरी की रात वह अपनी दोनों बेटियों के साथ बड़े भाई के घर रात्रि भोज पर गए थे। शाम को गए और रात करीब 11 बजे जब परिवार वापस लौटे। इस दौरान पता लगा कि घर से लाखों रुपये के गहने चोरी हो गए थे। उनकी शिकायत पर छह जनवरी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.