जहानाबाद, अप्रैल 12 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय के प्रांगण में आयोजित विश्वकर्मा सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य संगीता ठाकुर ने कहा कि सरकार बढ़ई कला निर्माण बोर्ड का गठन करे। इन्होंने बढई समाज की वर्तमान स्थिति का उल्लेख करते हुए समाज का आह्वान किया कि एक जूटता बनाकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करें। बिहार सरकार के द्वारा इस समाज को अति पिछड़ा वर्ग में शामिल किया गया है लेकिन अभी भी यह समाज अपने अधिकारों को लेकर उदासीन है। इसीलिए समाज राजनीतिक चेतना विकसित करें तथा विधायिका, कार्यपालिका एवं न्यायपालिका में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें तभी समाज का विकास हो सकता है। इन्होंने काष्ठ उद्योग को बढ़ावा देने की मांग की। इन्होंने दुख प्रकट करते हुए कहा कि बढई समाज के द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.