छपरा, मार्च 11 -- हुनर मंद विश्वकर्मा समाज के लोगों के समक्ष गहरायेगा रोजगार का संकट अहितकर नियम व प्रावधानों पर सरकार से लोगों ने पुनर्विचार करने की मांग छपरा, एक संवाददाता। शहर के नेहरू चौक स्थित मंदिर परिसर में बुधवार को विश्वकर्मा समाज की बैठक हुई । अध्यक्षता विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ हेम नारायण विश्वकर्मा ने की। बैठक में वक्ताओं ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा लागू किए गए नए 2026 अधिसूचना में बस बॉडी निमार्ताओं के लिए कुछ नए नियमों का प्रावधान किया गया है। वक्ताओं ने सरकार से अधिसूचना में शामिल किए गए विश्वकर्मा समाज के लिए अहितकर नियमों व प्रावधानो पर पुनर्विचार करने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि सरकार की पहली प्राथमिकता देश के नागरिकों के जानमाल की सुरक्षा करनी है। लेकिन सरकार रोजगार देने की बजाय रोज...