धनबाद, मार्च 2 -- दलूडीह, राजगंज स्थित बड्स गार्डेन स्कूल में होली महोत्सव का आयोजन किया गया। मौके पर बच्चों ने मनमोहक होली नृत्य व संगीत की प्रस्तुतियां दी। बच्चों के बीच मिठाइयां बांटी गई। शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर प्रेम और सद्भावना का संदेश दिया। विद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य प्रमोद चौरसिया ने विद्यार्थियों व अभिभावकों को होली की शुभकामनाएं दी। चेयरमैन अमर कुमार पाल ने बच्चों को घर में फूलों की होली खेलने, हानिकारक रंगों से बचने और किसी पर जबरन रंग न डालने की सीख दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...