धनबाद, मार्च 3 -- राजगंज स्थित बड्स गार्डेन स्कूल में ओकिनवा नाहा-ते गोजू-रयू कराटे फेडरेशन इन इंडिया के तत्वावधान में कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा हुई। इसमें विद्यालय के प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अर्पिता विश्वकर्मा, आद्या कुमारी, माही कुमारी, जया लक्ष्मी, आराध्या गुप्ता, सूरज कुमार, निधि कुमारी, सिद्धार्थ गोस्वामी, ओंकार दुबे तथा दिव्यांशु मंडल को येलो बेल्ट मिला। वहीं रूद्र प्रताप महतो को उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर ग्रीन बेल्ट से सम्मानित किया गया। जिला कराटे संघ के प्रशिक्षक टिंकू कुमार महतो और सोनू कुमार ठाकुर ने बच्चों की शारीरिक दक्षता एवं तकनीकी कौशल की परीक्षा ली। विद्यालय के कराटे प्रशिक्षक सुनील कुमार महतो ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी सफल प्रतिभागियों को कराटे संघ के मुख्य प्रशिक्षक साधन ...