धनबाद, मार्च 2 -- राजगंज बड्स गार्डेन एजुकेशन सोसाइटी के सौजन्य से विद्यालय परिसर में रविवार को स्कॉलरशिप परीक्षा 2026 का आयोजन किया गया। इसमें 610 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें सफल होने वाले लगभग 50 मेधावी विद्यार्थियों को आगामी तीन वर्षों तक कम शुल्क में शिक्षा दी जाएगी। कक्षा एक से आठ तक के योग्य व मेधावी विद्यार्थियों को इस परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया गया था। परीक्षा समाप्ति के बाद बच्चों को विद्यालय प्रबंधन की ओर से उपहार भी वितरित किए गए। सोसाइटी के अध्यक्ष गौरी प्रमोद ने बताया कि इस छात्रवृत्ति परीक्षा का उद्देश्य क्षेत्र के मध्यमवर्गीय एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। अंत में विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद चौरसिया ने सभी अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.