लोहरदगा, नवम्बर 29 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले में शुक्रवार को नान-बैंकिंग कंपनियों की ठगी का शिकार बने अभिकर्ता और उनके परिवारों ने समाहरणालय गेट के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने किया। उन्होंने मांग रखी कि अनियंत्रित जमा योजना पाबंदी कानून को प्रभावी रूप से लागू किया जाए। सभी ठगी पीड़ितों का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। धरना को संबोधित करते हुए पवन तिग्गा ने कहा कि बड्स एक्ट 2019 लोकसभा और राज्यसभा से पास होकर राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद भी जमीनी स्तर पर लागू नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कानून बने छ्ह साल हो चुके हैं। लेकिन अब तक इसके लिए अलग ट्रायल कोर्ट नहीं बनाया गया। इससे देश के करीब 40 करोड़ पीड़ित न्याय से वंचित हैं। उन्होंने न्यायपालिका, कार्यपालिका और उच्च न्यायालय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.