अलीगढ़, अप्रैल 30 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। भीषण गर्मी में बडौली फतेह खां, बीडीसी नगला में डेढ़ साल से पेयजल का संकट बना हुआ है। गुरूवार को आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों के अनुसार जल जीवन मिशन में टंकी का निर्माण तो हो चुका है लेकिन जल आपूर्ति अब तक शुरू नहीं हो सकी है। जिलाध्यक्ष संजीव कौशिक ने कहा कि शुद्ध पेयजल की उपलब्धता न होने के कारण स्थानीय निवासियों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। यह स्थिति भारत के संविधान के अनुच्छेद 21 (जीवन के अधिकार) का प्रत्यक्ष उल्लंघन है। पूर्व में कई बार संबंधित विभागीय अधिकारी जीएम जलकल को उनके व्हाट्सएप पर दिनांक 19 मार्च, 20 मार्च, 25 मार्च, 2 अप्रैल 13 अप्रैल, 25 अप्रैल, 27 अप्रैल को लगातार लिखित रूप में और मोबाइल पर फोन कर समाधान करवाने के लि...