बागपत, जून 23 -- बागपत। बड़ौत में नौ जून को व्यापारी पिता-पुत्र की हिस्ट्रीशीटर वरुण ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। सोमवार को व्यापारी के आवास पर पिता-पुत्र की तेरहवीं की गई। इसमें काफी संख्या में व्यापारी संगठन और अन्य लोग शामिल हुए। इसमें कानूनी लड़ाई के लिए फंड जमा करने की घोषणा की। गौरतलब है कि 9 जून को बड़ौत में हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी ने साथियों के साथ मिलकर व्यापारी सोहनलाल और उनके बेटे विकास की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। वहीं भीड़ ने वरुण को भी मार दिया था। सोमवार को व्यापारी सोहनलाल के आवास पर तेरहवीं की गई। इस अवसर पर काफी संख्या में लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मेरठ केंट विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि पीड़ित परिवार को इंसाफ मिलेगा। इसके लिए विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलेगा।वहीं शोक सभा म...