बागपत, जुलाई 24 -- बड़ौत। आजाद नगर निवासी कुलदीप की जहरील पदार्थ निगलने से गुरुवार को मौत हो गई। पिता की मौत होने से तीन बच्चे हो गए अनाथ। क्योंकि उनकी मां की पहले ही मौत हो चुकी है। गुराना निवासी गोलू ने बताया कि उसके मामा कुलदीप मकान पर अकेले रहते थे और मजदूरी करते थे। गुरुवार की सुबह उसने अपने मामा को फोन किया तो उन्होंने कहा कि मैने जहरीला पदार्थ निगल लिया है, जिसका कोई कारण भी नहीं बताया। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें सीएचसी के लिए रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी की कई साल पहले ही मौत हो चुकी है। उनके दो लड़की व एक लड़का है, जो गुराना गांव में अपनी बुआ ओमवती के पास रहते है। मृतक परिवार में इकलौता था। वहीं जांच अधिकारी इंस्पेक्टर दीक्...